फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में भारत दौरे पर आएंगी ब्रिटिश पीएम थेरेसा

Sun, 16 Oct 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे - फोटो : file photo
विज्ञापन
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे 6 से 8 नवंबर के बीच भारत के तीन दिवसीय दौरे पर होंगी। प्रधानमंत्री बने के बाद थेरेसा की यूरोप के बाहर किसी देश की यह पहली यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान थेरेसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक भागीदारी पर महत्वपूर्ण बातचीत होगी। ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से बाहर आने के बाद हो रही इस यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति के मुताबिक इस तीन दिवसीय यात्रा के दौरान ब्रिटेन की पीएम के साथ व्यावसयियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। थेरेसा और मोदी इस दौरान इंडो-यूके टेक समिट का भी उद्घाटन करेंगे। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान आतंकवाद, व्यापार सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष बातचीत करेंगे।

दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने की संभावना तलाशने के लिए ज्वाइंट इकोनॉमिक एंड ट्रेड कमिटी की बैठक भी होगी। इस दौरान दोनों देशों की ओर से संयुक्त बयान भी जारी किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें