फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश अखबार का दावा: पाकिस्तान में आतंकियों को ठिकाने लगा रहा भारत, पुलवामा हमले के बाद 20 आतंकी किए ढेर

Fri, 05 Apr 2024 04:41 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में दोनों देशों के खुफिया अधिकारियों के साथ इंटरव्यू और पाकिस्तानी जांचकर्ताओं के साझा किए गए दस्तावेज का जिक्र किया है। इसमें कहा गया है कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ ने 2019 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के साहसिक कदम के तहत कथित तौर पर विदेशों में कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
Terrorist - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार के आदेश पर पाकिस्तान में आतंकवादियों को ठिकाने लगाया जा रहा है। यह दावा ब्रिटिश अखबार गार्जियन ने किया है। उसने भारतीय और पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के हवाले से कहा है कि ये हत्याएं विदेशी सरजमीं पर मौजूद आतंकवादियों को खत्म करने की भारत की व्यापक रणनीति का हिस्सा हैं। दावा है कि पाकिस्तान में 2020 के बाद अब तक 20 आतंकी मारे जा चुके हैं।

गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में दोनों देशों के खुफिया अधिकारियों के साथ इंटरव्यू और पाकिस्तानी जांचकर्ताओं के साझा किए गए दस्तावेज का जिक्र किया है। इसमें कहा गया है कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ ने 2019 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के साहसिक कदम के तहत कथित तौर पर विदेशों में कार्रवाई शुरू की।

पाकिस्तान में 20 हत्याएं हुईं, इन्हें नए दावों से जोड़ा जा रहा

विज्ञापन

वाशिंगटन और ओटावा कनाडा में एक सिख आतंकवादी समेत अन्य लोगों की हत्या में भारत के शामिल होने और पिछले साल अमेरिका में एक अन्य सिख आतंकी की असफल हत्या की कोशिश करने का सार्वजनिक आरोप लगा चुके हैं। ताजा दावे 2020 के बाद से पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों की ओर से की गई करीब 20 हत्याओं से संबंधित हैं। पहले भी भारत को अनौपचारिक रूप से इन हत्याओं से जोड़ा गया लेकिन यह पहली बार है कि भारतीय खुफिया कर्मियों ने पाकिस्तान में कथित अभियानों का जिक्र किया और हत्याओं में रॉ की प्रत्यक्ष संलिप्तता के आरोप वाले दस्तावेज पाए गए। आरोपों से यह भी पता चलता है कि खालिस्तान आंदोलन में सिख आतंकियों को इन भारतीय विदेशी अभियानों के हिस्से के रूप में पाकिस्तान और पश्चिम दोनों में निशाना बनाया गया।

भारतीय खुफिया स्लीपर सेल ने दिया अंजाम
पाकिस्तानी जांचकर्ताओं के अनुसार, इन हत्याओं को अंजाम संयुक्त अरब अमीरात से संचालित होने वाले ज्यादातर भारतीय खुफिया स्लीपर-सेल ने दिया। 2023 में हत्याओं में इजाफा का श्रेय इन स्लीपर सेल की बढ़ी हुई गतिविधि को दिया गया। इन पर हत्याओं को अंजाम देने के लिए स्थानीय अपराधियों या गरीब पाकिस्तानियों को लाखों रुपये देने का आरोप है।

वर्ष 2019 के बाद शुरू हुआ मिशन

विज्ञापन

दो भारतीय खुफिया अधिकारियों के अनुसार, विदेश में मौजूद आतंकियों को निशाना बनाने का जासूसी एजेंसी का मिशन 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ। पुलवामा में आत्मघाती हमले में एक सैन्य काफिले को निशाना बनाया गया था जिसमें अर्धसैनिक बल के 40 जवानों का बलिदान हुआ था। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी गुट जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें