ब्रिटेन में हो रहा ऐतिहासिक जनमत संग्रह
ब्रिटेन में गुरुवार को एक ऐतिहासिक जनमत संग्रह हो रहा है जिससे तय होगा कि ब्रिटेन यूरोपीय संघ में रहेगा या बाहर जाएगा। मतदान केंद्र ब्रिटिश स्टैंडर्ड टाइम सुबह सात बजे से रात दस बजे तक खुले रहेंगे।
लगभग 4.65 करोड़ मतदाता इसमें भाग लेने के योग्य हैं जो किसी भी ब्रितानी चुनाव के लिए रिकॉर्ड संख्या है।
ब्रिटेन के इतिहास में ये अब तक का तीसरा राष्ट्रीय जनमत संग्रह है। इस जनमत संग्रह से पहले ब्रिटेन के यूरोपीय संघ में रहने या उससे अलग होने के मुद्दे पर चार महीने तक अभियान चला।