फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bribe Case: रिश्वत मामले में गिरफ्तार रेलवे इंजीनियर के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, 1.38 करोड़ नकद बरामद

Tue, 06 Dec 2022 04:23 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bribe Case: सीबीआई ने पिछले हफ्ते लखनऊ में तैनात उत्तर रेलवे के उप-मुख्य अभियंता अरुण मित्तल को कथित तौर पर एक ठेकेदार से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने उत्तर रेलवे के उप-मुख्य अभियंता अरुण कुमार मित्तल के ठिकानों पर छापेमारी के बाद 1.38 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है। लखनऊ में तैनात अरुण मित्तल को पिछले हफ्ते कथित तौर पर एक ठेकेदार से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि एजेंसी ने पिछले हफ्ते मित्तल को गिरफ्तार करने के बाद उनके परिसरों की तलाशी ली, इस दौरान 1.38 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई। इसके अलावा इंजीनियर और उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में 1.13 करोड़ रुपये की राशि का पता चला है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि कुल 1.38 करोड़ रुपये में से 38 लाख रुपये मित्तल की गिरफ्तारी के फौरन बाद ली गई तलाशी के दौरान जब्त किए गए थे। बाद में उनके परिसरों पर छापेमारी के दौरान एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी बरामद हुई। उन्होंने कहा कि बैंक खातों में जमा ज्यादातर पैसों को नकदी के रूप में जमा किया गया है।

11 लाख रुपये के सोने के आभूषण का पता चला 
सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा कि छापेमारी में लगभग 11 लाख रुपये के सोने के आभूषण, रेलवे विक्रेताओं व ठेकेदारों सहित अन्य पार्टियों से संबंधित विभिन्न संपत्ति और सामग्री लेनदेन से संबंधित दस्तावेजों का भी पता चला है। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने अरुण मित्तल को एक दिसंबर को लखनऊ में चारबाग परियोजना के काम में लगी फर्म के बिल पास करने के लिए ठेकेदार से रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने जाल बिछाकर मित्तल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें