असम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2372 नए मामले
असम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,372 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 52,817 हो गई है। इनमें 35,892 लोग ठीक हो चुके हैं और 16,796 मामले सक्रिय हैं। वहीं, महामारी के कारण अब तक 126 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 4.25 फीसदी है।
हरियाणा में आज कोरोना के 755 नए मामले, तीन की गई जान
हरियाणा में आज कोरोना के 755 नए मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 680 लोग आज ठीक हुए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 32,640 हो गई है। इनमें 6205 मामले सक्रिय हैं और 458 लोगों की मौत हो चुकी है।
भारतीय वायु सेना का सांगीतिक प्रदर्शन
महाराष्ट्रः भारतीय वायु सेना बैंड ने आज नागपुर में 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चल रहे उत्सव के दौरान एक सांगीतिक प्रदर्शन दिया: भारतीय वायु सेना
हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव
हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
राजस्थान में 1151 नए मामले, 12 की मौत
राजस्थान में आज कोरोना के 1151 नए मामले सामने आए और 12 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 48,996 हो गई है। इनमें 35131 लोग ठईक हो चुके हैं और 757 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
जेपी नड्डा ने की राज्यों के पार्टी सचिवों के साथ बात
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई राज्यों के पार्टी सचिवों के साथ बातचीत की।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनकी पार्टी के नेता बीजे जमीर अहमद खान और उनके समर्थकों ने उनके लिए आज बंगलूरू में एक दरगाह पर चादरपोशी की। चादरपोशी के लिए पहुंचने के दौरान उनके काफिले की आवाजाही के चलते ट्रैफिक को रोक दिया गया। इस जाम में एंबुलेंस की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
राजस्थान में कांग्रेस के साथ बसपा के छह विधायकों के विलय के खिलाफ भाजपा नेता मदन दिलावर की याचिका को राजस्थान उच्च न्यायालय ने कुछ शर्तों के साथ खारिज कर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि शुक्रवार को 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधारों पर कॉन्क्लेव' में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उद्घाटन भाषण देंगे।
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती के सहयोगी सैमुअल मिरांडा मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंचे। ईडी ने बुधवार को भी उनसे पूछताछ की थी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कांग्रेस की बिहार इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की।
मुंबई में एक और अभिनेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। टीवी कलाकार समीर शर्मा का शव मुंबई में मलाड स्थित घर पर पंखे से लटका हुआ मिला है। समीर ने टीवी सीरियल 'कहानी घर घर की' में काम किया था। पुलिस को दो दिन पहले खुदकुशी का शक है।
एनडीआरएफ ने बताया कि 'महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश के कारण 16 टीमों को पहले से ही तैनात किया गया है। मुंबई में पांच टीमें, कोल्हापुर में चार टीमें, सांगली में दो टीमें, और सतारा, ठाणे, पालघर, नागपुर, रायगढ़ में एक-एक टीमें तैनात हैं।
कर्नाटक के कोडागु जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार भारी वर्षा के कारण गंभीर जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। भागामंदाला में जलजमाव हो गया है। देखें वीडियो...
समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से खबर है कि ट्विटर ने कोरोना महामारी के संबंध में गलत सूचना प्रसारित करने पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अभियान को अपने प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर दिया है।