तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार, आज 6988 नए मामले, 89 मौतें
तमिलनाडु में आज कोरोना के 6988 नए मामले दर्ज किए गए और 89 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 2,06,737 हो गई है। इनमें 1,51,055 लोग ठीक हो चुके हैं और 3409 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राज्या में सक्रिय मामलों की संख्या 52,273 है।
राजधानी दिल्ली में आज 1142 नए मामले, 29 लोगों की मौत
दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 1142 नए मामले सामने आए और 29 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आज 2137 लोग ठीक भी हुए। दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 12,657 है। अब तक 1,13,068 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,806 लोगों की मौत हुई है।
राजस्थानः भारी मात्रा में गांजा बरामद
बिहार में आज 2803 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 36 हजार के पार
बिहार में आज कोरोना संक्रमण के 2803 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 36,314 हो गई है।
बिहार के गोपालगंज में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए जिला अधिकारियों द्वारा राहत पैकेट बांटे जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि '10,000 पैकेट एयर-ड्रॉप किए जाएंगे। पैकेट का वजन पांच किलो है, इसमें चूड़ा, गुड़, चना, मोमबत्तियां और माचिस शामिल हैं। नुकसान से बचने के लिए इन्हें सील किया गया है।'
अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट और स्थानीय प्रशासन के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे हैं।
अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि पर पूजा की और भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण जी को नए आसन पर विराजमान कराया। इस दौरान सीएम ने पांच अगस्त को होने वाले भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम चार बजे राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करेंगे।
राम मंदिर के भूमिपूजन से पहले आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। अभी सीएम योगी हनुमानगढ़ी में पूजा कर रहे हैं।गौरतलब है कि पांच अगस्त को मंदिर का भूमिपूजन होना है। भूमिपूजन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अयोध्या पहुंचेंगे।
राजस्थान में जयपुर के फेयर मॉन्ट होटल में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक चल रही है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 1,992 हो गई है। कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 818 है और अब तक 11 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।
बिहार में पटना शहर के मालसलामी पुलिस थाना इलाके में एक 35 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव शख्स ने घर में पृथकवास में रहते हुए आत्महत्या कर ली।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए बुरारी में 450 बिस्तरों वाला सरकारी अस्पताल का उद्घाटन किया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा सत्र बुलाने हेतु नए प्रस्ताव देने के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने का समय मांगा है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि 'दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी अनुपात आज पांच प्रतिशत है। स्थिति संतोषजनक है, लेकिन हमें तैयार रहना होगा।'
महाराष्ट्र पुलिस की ओर से बताया गया है कि राज्य में संक्रमित पुलिसकर्मियों की कुल संख्या 8,232 है। जिनमें से 1,825 सक्रिय मामले हैं, 6,314 पुलिसकर्मी संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और अब तक 93 की मौत हो चुकी है।
राजस्थान में राजनीतिक संकट के बीच जयपुर के भारतीय युवा कांग्रेस कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है।
उत्तराखंड के लामबगड़ क्षेत्र में भारी वर्षा के बाद हुए भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-7 अवरुद्ध हो गया है।
देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,36,861 हो गई है। जिनमें से 4,56,071 सक्रिय मामले हैं, 8,49,432 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 31,358 लोगों की मौत हो चुकी है।
पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने बताया कि 'बारिश के पानी के पुल संख्या 248 के गर्डर को छूने के बाद रात एक बजकर पांच मिनट के बाद से बिहार के सुगौली-मझौलिया के बीच रेल यातायात निलंबित कर दिया गया है। नरकटियागंज-सुगौली के बीच ट्रेन सेवाओं को तब तक निलंबित कर दिया गया है जब तक नदी में पानी की कमी नहीं हो जाती।
कांग्रेस आज राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर 'लोकतंत्र की हत्या की साजिश' का आरोप लगाया है और उसी के खिलाफ आज विरोध-प्रदर्शन करेगी।
पश्चिम बंगाल में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बीच कोलकाता हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन आज और 29 जुलाई को स्थगित रहेगा।
राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को राज्यसभा के उपसभापति के पैनल का पुनर्गठन किया है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने इस पैनल में राज्यसभा के 6 सदस्यों को शामिल किया है।
1.भुवनेश्वर कलिता 2.वंदना चव्हाण 3. सुखेंदु शेखर राय 4.सुरेंद्र सिंह नागर 5.एल हनुमंतैया 6.सस्मित पात्रा