फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की बतौर कांग्रेस अध्यक्ष वापसी के लिए ब्रांडिंग शुरू

Sat, 25 Jan 2020 05:50 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कांग्रेस में राहुल गांधी की बतौर अध्यक्ष वापसी की कोशिश फिर शुरू हो गई हैं। राहुल के करीबी नेता चाहते हैं कि फिर से पूरे देश में उनकी सक्रियता और आक्रामकता दिखाई दे। लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद राहुल ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया था।

विज्ञापन


पार्टी लंबी जद्दोजहद के बाद सोनिया गांधी को बतौर कार्यकारी अध्यक्ष जिम्मेदारी सौंपी गई थी। राहुल की वापसी के पहले एक बार फिर उनकी ब्रांडिग शुरू की जा रही है। इसकी शुरूआत 28 जनवरी को कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान से की जा रही है।

दरअसल अमेठी में चुनाव हार जाने के बाद राहुल ने अपने को केरल के नए संसदीय क्षेत्र वायनाड तक सीमित कर लिया था। दिल्ली रैली के बाद से टीम राहुल उनकी वापसी को लेकर सक्रिय है। इन्हीं नेताओं का दबाव था जिसके चलते सोनिया गांधी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया ताकि भवष्यि में राहुल को फिर इस पद के लिए मना लिया जाए।
विज्ञापन


राहुल दुबारा पार्टी अध्यक्ष पद कब तक स्वीकार करेंगे इसे लेकर कोई तारीख तो तय नहीं है लेकिन उम्मीद है कि बजट सत्र के बाद पार्टी नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेगी। कुछ राज्यों को छोड़कर लगभग सभी जगह सदस्यता अभियान पूरा हो चुका है। राज्यों से राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए प्रतिनिधियों का चयन होने के बाद चुनाव कराए जाएंगे।  

राहुल की जयपुर रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी सक्रिय हैं। राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब आदि राज्यों में भी ऐसी रैलियां प्रस्तावित हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें