फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCI Conference: भविष्य में सोच से चलेंगे हथियार! CDS अनिल चौहान ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस सम्मेलन का किया उद्घाटन

Wed, 06 May 2026 06:06 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

भविष्य के युद्ध में सैनिक केवल सोच के जरिए हथियार, ड्रोन और मिसाइल नियंत्रित कर सकेंगे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) तकनीक पर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए इसे युद्धक्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की दिशा बताया। साथ ही तीनों सेनाओं का संयुक्त नियंत्रण केंद्र भी जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
सीडीएस जनरल अनिल चौहान - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ऐसे युद्ध की कल्पना कीजिए जिसमें सैनिक अपनी अंगुली उठाए बगैर केवल अपनी सोच से हथियार फायर करे, मिसाइलें दागे और ड्रोन के झुंड नियंत्रित करे। यह किसी हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा नहीं, बल्कि भविष्य के युद्ध की हकीकत बन सकता है।
विज्ञापन


चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (बीसीआई) तकनीक के रणनीतिक उपयोग पर एक सम्मेलन का उद्घाटन किया। बीसीआई तकनीक मानव मस्तिष्क और मशीन के बीच की दूरी को खत्म कर देगी, जिससे भविष्य के युद्धक्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हो सकते हैं। एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय और सेंटर फॉर जॉइंट वारफेयर स्टडीज द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस सम्मेलन का विषय ‘एक्सपेंडिंग न्यूरल फ्रंटियर्स एंड इट्स स्ट्रैटेजिक इम्प्लिकेशंस’ था।

क्या है ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस?...यह एक ऐसी तकनीक है जो मानव मस्तिष्क के संकेतों को डिजिटल कमांड में बदल देती है। इसके जरिए मनुष्य बिना हाथ-पैर हिलाए बिना केवल सोचकर कंप्यूटर या मशीनों को नियंत्रित कर सकता है। रक्षा क्षेत्र में इसके आने से सैनिकों की निर्णय लेने की क्षमता और हथियारों के संचालन में बदलाव आने की संभावना है।
विज्ञापन


तीनों सेनाओं का संयुक्त नियंत्रण केंद्र इसी माह से
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर से मिले सबक के आधार पर तीनों सेनाओं ने इसी महीने दिल्ली छावनी क्षेत्र में त्रि-सेवा संयुक्त संचालन नियंत्रण केंद्र (जेओसीसी) चालू करने की योजना बनाई है। रक्षा बलों ने जानकारी दी कि निकट भविष्य में एक वैकल्पिक स्थान पर एक भूमिगत कमान और नियंत्रण केंद्र स्थापित करने की भी योजना है। बताया गया है कि जेओसीसी में तीनों सेनाओं के अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे, जिससे शीर्ष कमांडरों को एक ही स्थान पर सभी सेवाओं की एकीकृत जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें