फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BrahMos: समुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत, 200 से ज्यादा ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल खरीदने की तैयारी में नौसेना

Sun, 12 Mar 2023 10:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, 200 से ज्यादा ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों को खरीदने का भारतीय नौसेना का प्रस्ताव अंतिम चरण में है और जल्द ही रक्षा मंत्रालय से इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Brahmos Anti Ship Missile - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना जल्द ही 200 से ज्यादा ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का ऑर्डर देने जा रही है। ये क्रूज मिसाइलें समुद्री बल के सभी फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर तैनात होंगी। भारत-रूस संयुक्त उद्यम कंपनी ने हाल ही में उच्च स्तर की स्वदेशी सामग्री के साथ मिसाइल का परीक्षण किया है। कंपनी मिसाइल को स्वदेशी साधक से भी लैस करने जा रही है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, 200 से ज्यादा ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों को खरीदने का भारतीय नौसेना का प्रस्ताव अंतिम चरण में है और जल्द ही रक्षा मंत्रालय से इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इस अधिग्रहण से भारतीय नौसेना को अपने जखीरे में मिसाइलों को स्टॉक करने में भी मदद मिलेगी।

भारत-रूस संयुक्त उद्यम कंपनी ने बीते कुछ वर्षों में अपनी स्ट्राइक रेंज को 290 किमी से बढ़ाकर 400 किलोमीटर से अधिक किया है। इसके बाद से मिसाइल प्रणाली महत्वपूर्ण प्रगति की है। मिसाइल प्रणाली में स्वदेशी सामग्री को भी बढ़ाया गया है। भारतीय उद्योगों और निर्माताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए इसकी कई प्रणालियों को उन्नत और स्वदेशी बनाया गया है। 
विज्ञापन


Indian Navy: दुश्मन पल में होगा नेस्तनाबूद, भारतीय नौसेना ने किया ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण

इस मिसाइल प्रणाली को फिलीपींस में भी निर्यात किया जा रहा है। फिलीपींस मरीन कॉर्प्स के कर्मियों ने भी भारत में ब्रह्मोस फैसिलिटीज में ट्रेनिंग ली है और उनके अधिक बैचों को यहां प्रशिक्षित किया जाने वाला है।
विज्ञापन


अतुल राणे की अध्यक्षता वाली ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित पांच अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में भी काम कर रही है। ब्रह्मोस के अध्यक्ष ने कहा था कि फिलीपींस के साथ 375 मिलियन डॉलर के पहले निर्यात के बाद उनकी टीम 2025 तक पांच अरब डॉल का लक्ष्य लेकर चल रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें