इंग्लैंड में तैयार किया गया अब तक का सबसे वजनी समोसा
- फोटो : blog.sagmart.com
समोसे का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है, जीभ चटकारे मारने लगती है। समोसा है ही इतना लजीज के इसको खाए बिना कोई रह ही नहीं सकता, लेकिन जरा सोचिए जब समोसा 350 किलोग्राम वजनी हो तो कैसा लगेगा? बस, थोड़ा इंतजार और कीजिए, देश के लड़कों की एक टीम दुनिया का सबसे बड़ा समोसा बनाने जा रही है।
दरअसल, दुनिया की सबसे बड़ी जलेबी का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले कटहरी के युवाओं से प्रेरित होकर गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में सिसवा का नाम दर्ज कराने के लिए सिसवा के युवाओं ने कमर कस ली है।
यूपी के महाराजगंज में युवकों की टीम 12 जुलाई को नगर के श्री आदि शक्ति भुअरी माता मंदिर के पास 350 किलोग्राम का दुनिया का सबसे बड़ा समोसा बनाने की तैयारी कर रही है।