फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#BoycottManekaGandhi: पशुप्रेमी सांसद मेनका गांधी पर फूटा पशुचिकित्सकों का गुस्सा, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ माफी मांगे

Wed, 23 Jun 2021 02:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मेनका गांधी पर कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि मेनका गांधी अक्सर पशु चिकित्सकों को धमकाती हैं और उनके साथ अभद्रता करती हैं।
 
विज्ञापन
मेनका गांधी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और सांसद मेनका गांधी पर पशु चिकित्सकों से अभद्रता का करने का आरोप लगा है। पशु चिकित्सक से फोन पर अभद्रता किए जाने का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भाजपा सांसद मेनका गांधी ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। हैशटैग बॅायकटमेनकागांधी, हैशटैग मेनकागांधीमाफीमांगे ट्रेंड कर रहा है। 

विज्ञापन


इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मेनका गांधी पर कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि मेनका गांधी अक्सर पशु चिकित्सकों को धमकाती हैं और उनके साथ अभद्रता करती हैं।


 

मेनका ने पूछा, तुम्हारे घर में कोई पढ़ा-लिखा भी है या नहीं
सोशल मीडिया पर मेनका गांधी का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में वह कुत्ते का इलाज करने वाले एक पशु चिकित्सक पर भड़क रही हैं। इस दौरान वे कई अभद्र शब्दों का भी इस्तेमाल कर रही हैं। वायरल ऑडियो के मुताबिक, सांसद मेनका गांधी सीतापुर के एक पशुचिकित्सक से बात कर रही हैं, जिसके पास छह महीने का अनुभव है। गुस्से में वे डॉक्टर का लाइसंस रद्द करने की धमकी देती सुनाई पड़ रही हैं। इतना नहीं उन्होंने डॉक्टर से यह भी पूछा कि उनके घर में कोई पढ़ा-लिखा भी है या नहीं।  हालांकि, अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स से हैं बेहद नाराज

मेनका गांधी के कथित ऑडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनसे खासा नाराज हैं। यूजर्स अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मेनका के खिलाफ हैशटैग मेनकागांधीमाफीमांगे और हैशटैगबॉयकटमेनकागांधी ट्रेंड से ट्वीट कर रहे हैं। वही कुछ ट्विटर यूजर्स ने 23 जून बुधवार को काला दिवस मनाने की बात कही है।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें