फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम में गणतंत्र दिवस समारोहों के बॉयकाट की अपील

Wed, 23 Jan 2019 04:22 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल
विज्ञापन
republic day
विज्ञापन

मिजोरम में सामाजिक संगठनों और छात्र संगठनों के साझा मंच एनजीओ कोआर्डिनेशन कमेटी ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक के विरोध में गणतंत्र दिवस समारोहों के बॉयकाट की अपील की है। कमेटी के अध्यक्ष वानलालरुआता ने मंगलवार को यहां इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


कमेटी की बैठक के बाद जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि चौतरफा विरोध के बावजूद लोकसभा ने उक्त विधेयक को पारित कर दिया है। इस विधेयक के खिलाफ और जोरदार विरोध जरूरी है। 

बयान में कहा गया है कि तमाम सरकारी कर्मचारी, छात्र और आम लोग गणतंत्र दिवस समारोहों से अलग रहेंगे। कमेटी ने इस विधेयक के विरोध में बुधवार को एमजेडपी के बैनर तले राज्य में निकलने वाली विरोध रैली का भी समर्थन करने का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें