पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास से एक चिट्ठी भी मिला, जिससे ऑनलाइन धोखाधड़ी का संकेत मिला। चिट्ठी में लड़ने ने अपनी मां को बताया कि वह किसी भी अनधिकृत वेबसाइट में लॉगइन नहीं किया था
उत्तरी केरल जिले में एक 16 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नाम पर एक फर्जी संदेश पाने के बाद आत्महत्या कर ली। दरअसल, एनसीआरबी ने अपने संदेश में युवक को एक अनधिकृत फिल्म वेबसाइट का इस्तेमाल करने पर उससे भुकतान की मांग की थी।
विज्ञापन
मृतक की पहचान आदिनाथ के तौर पर की गई है, जो सिटी स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र है। बुधवार को युवक अपने ही अपार्टमेंट में लटका पाया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास से एक चिट्ठी भी मिला, जिससे ऑनलाइन धोखाधड़ी का संकेत मिला। चिट्ठी में लड़ने ने अपनी मां को बताया कि वह किसी भी अनधिकृत वेबसाइट में लॉग इन नहीं किया था, लेकिन वह अपने लैपटॉप में कुछ वैध वेबसाइट के माध्यम से फिल्म देखता था।
पुलिस ने आगे बताया, 'युवक के लैपटॉप से एनसीआरबी के नाम पर एक फर्जी संदेश बरामद किया गया है, जिसमें कहा गया था कि युवक ने किसी अनधिकृत वेबसाइट का इस्तेमाल किया है, जिस वजह से उसे अब 30,000 रुपये का जुर्माना भरना होगा और साथ ही उसे जेल की सजा भी दी जाएगी। यह शायद लड़के को डराने के लिए किया गया था।'
विज्ञापन
जांच के बाद पुलिस को पता चला कि युवक ने किसी भी अवैध वेबसाइट का इस्तेमाल नहीं किया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, जिसमें उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य कई जानकारी सामने आ सकती है।