फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coldplay: 'कोल्डप्ले' के टिकटों की कालाबाजारी के आरोप पर बुकमायशो की सफाई, कहा- हमारा इससे कोई संबंध नहीं

Sat, 28 Sep 2024 09:44 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कोल्डप्ले कॉन्सर्ट से संबंधित टिकटों की कालाबाजारी की शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने बुकमायशो की मूल कंपनी बिग ट्री एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ आशीष हेमराजानी और कंपनी के तकनीकी प्रमुख को तलब किया था।
विज्ञापन
ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले - फोटो : इंस्टाग्राम@coldplayindia.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में होने वाले कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की टिकटों की कालाबाजारी का आरोप लगने के बाद बुकमायशो ने जवाब दिया है। बुकमायशो ने दावा किया कि उसका टिकटों की कालाबाजारी या अनाधिकृत टिकट बिक्री से कोई संबंध नहीं है। बुकमायशो ने कहा कि उन्होंने भी इस मामले में पुलिस से शिकायत की है।  एनडीटीवी खबर के मुताबिक बुकमायशो ने दावा किया कि पॉप रॉक बैंड के प्रशंसकों को टिकट मिले इसके लिए कंपनी ने कई कदम उठाए हैं। उसने लोगों से अनाधिकृत साइटों से टिकट न खरीदने की अपील की है। 

विज्ञापन


दरअसल कोल्डप्ले कॉन्सर्ट से संबंधित टिकटों की कालाबाजारी की शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने बुकमायशो की मूल कंपनी बिग ट्री एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ आशीष हेमराजानी और कंपनी के तकनीकी प्रमुख को तलब किया था। ईओडब्ल्यू ने दोनों को शनिवार को जांच अधिकारी के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा था। मुंबई पुलिस ने बताया कि एडवोकेट अमित व्यास ने कोल्डप्ले कॉन्सर्ट टिकटों की कथित कालाबाजारी के बारे में ईओडब्ल्यू से शिकायत की थी। 

इसके बाद बुकमायशो ने अपनी सफाई दी। एनडीटीवी खबर के मुताबिक बुकमायशो के प्रवक्ता ने कहा कि 1.3 करोड़ प्रशंसक समारोह का टिकट पाना चाहते थे। इसलिए बुकमायशो ने सभी शो में प्रति यूजर चार टिकटों की सीमा तय की थी। इसके लिए चरण वार बुकिंग गाइड बनाए गए। इसके बाद टिकटों की अधिक मांग को देखते हुए लाइन सिस्टम लागू किया गया। 
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि एक अनाधिकृत बुकिंग प्लेटफार्म ने आधिकारिक रूप से टिकटों की बुकिंग शुरू होने से पहले और बाद में टिकटों को तय कर लिया। बुकमायशो का कॉन्सर्ट की टिकट को लेकर किसी तीसरे पक्ष या अनाधिकृत टिकट बेचने वाले से कोई संबंध नहीं है। हमने इसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। इस मामले में हम पुलिस की हर संभव मदद कर रहे हैं। किसी अनाधिकृत प्लेटफार्म से टिकट न खरीदने के लिए हमने लोगों से कहा है। 

ब्रिटेन का मशहूर रॉक बैंड 'कोल्डप्ले' इन दिनों भारत में चर्चा में बना हुआ है। अगले साल जनवरी में मुंबई में कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट होना है। पिछले दिनों इसी कार्यक्रम के लिए बुकिंग शुरु की गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें