फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए बुक कराना चाहते हैं ट्रेन में कोच! जानिए क्या हुआ बदलाव

Wed, 07 Feb 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आपके घर में शादी है और आप ट्रेन का कोच बुक कराना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। शादी-समारोह के लिए अब ट्रेन कोच बुक कराना महंगा हो जाएगा। कोच बुक कराने का अधिकार IRCTC को होगा, रेल मंत्रालय ने ये अधिकार IRCTC को दिए जाने का फैसला किया है। जिस पर सर्विस टैक्स भी वसूल किया जाएगा। 

विज्ञापन


IRCTC को ट्रेन, कोच और सैलून कोच की बुकिंग के लिए रेलवे ने सिंगल विंडो सिस्टम के तहत यह जिम्मा दिया है। अब इसकी बुकिंग ऑनलाइन होगी। लेकिन अब कोच बुकिंग करना महंगा हो जाएगा। सर्विस टैक्स के तौर पर बेस फेयर पर 5 फीसदी ज्यादा टैक्स देना होगा। वहीं अगर यात्रियों की संख्या कोच से ज्यादा होगी तो प्रत्येक यात्री को अलग से किराया देना होगा। 

रेलवे बोर्ड ने कहा कि एक महीने पहले ही कोच की बुकिंग स्वीकार की जाएगी। जिसके लिए आपको IRCTC के जोनल कार्यालय जाना होगा। कोच की बुकिंग में कोई रियायत नहीं मिलेगी। वहीं अलग से स्टॉपेज होने पर रेलवे अलग से पैसा वसूलेगा। दो मिनट के स्टॉपेज के लिए 25 हजार रुपया लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें