फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bombay High Court: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समन जारी, 2024 विधानसभा चुनाव में जीत को दी गई है चुनौती

Thu, 17 Apr 2025 04:38 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र क के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समन जारी किया है। अदालत ने बृहस्पतिवार को जिस मामले में फडणवीस को समन किया, वह 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों से जुड़ी है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता की एक याचिका पर बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समन जारी किया है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने 2024 के चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली इस याचिका पर फडणवीस से जवाब मांगा। याचिका दाखिल करने वाले कांग्रेस नेता प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे फडणवीस से 39,710 वोट से चुनाव हार गए थे। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया में खामियों और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अदालत से अपील की है कि 2024 में फडणवीस की जीत को अमान्य घोषित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता गुडाधे के वकील ने बताया कि जस्टिस प्रवीण पाटिल की पीठ ने सीएम फडणवीस को समन जारी किया है, जिस पर उन्हें आठ मई को जवाब देना है।

ये भी पढ़ें- Maharashtra: 'महाराष्ट्र के करीब 80% किसानों को अगले साल दिसंबर तक मुफ्त मिलेगी बिजली', सीएम फडणवीस का एलान



ये भी पढ़ें- Maharashtra: अमरावती में एयरपोर्ट का उद्घाटन, फडणवीस बोले- एशिया का सबसे बड़ा पायलट ट्रेनिंग स्कूल भी होगा शुरू
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें