फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Herald Case: सोनिया-राहुल के बचाव में कांग्रेस की बड़ी तैयारी, खरगे की अध्यक्षता में अहम बैठक आज

Thu, 17 Apr 2025 04:18 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर दाखिल आरोपपत्र के बचाव में अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसको लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को एक अहम रणनीतिक बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बचाव में अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए पार्टी ने गुरुवार को हेराल्ड मामले के विरोध में आंदोलन और प्रदर्शन की रणनीति तैयार करने के लिए एक अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक शनिवार शाम 4 बजे दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी भवन में होगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, इसमें पार्टी के सभी महासचिव, प्रदेश प्रभारियों और फ्रंटल संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे।

मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे बैठक की अध्यक्षता

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होगी। इसमें केंद्र सरकार की ओर से पार्टी के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाए जाने के खिलाफ आंदोलन और देशव्यापी विरोध की योजना पर चर्चा होगी। बता दें कि इससे पहले 10 अप्रैल को, कांग्रेस ने ईडी के आरोपपत्र के खिलाफ देशभर में ईडी के दफ्तरों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के 24, अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

ये भी पढ़ें:- SC: 'ऐसी कल्पना नहीं की थी, जहां जज कानून बनाएंगे', सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश पर बोले उपराष्ट्रपति धनखड़

कांग्रेस का आरोप

विज्ञापन

वहीं बात अब मामले में कांग्रेस के आरोपों की करें तो पार्टी ने कहा कि यह कार्रवाई सरकार की घबराहट और नैतिक दिवालियापन को दर्शाती है। पार्टी का कहना है कि भाजपा सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। अब इस बैठक में तय होगा कि कांग्रेस इस मामले में आगे किस तरह से जनता को जोड़ेगी और सरकार के खिलाफ किस स्तर पर आंदोलन करेगी।

ये भी पढ़ें:- Tamil Nadu: 'तमिलनाडु में गठबंधन सरकार का चलन नहीं, अन्नाद्रमुक अकेले संभालेगी सत्ता', थंबीदुरई का बड़ा बयान

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला, समझिए
गौरतलब है कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने सोनिया और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कुछ नेताओं पर 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने के लिए आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया है। ईडी ने इस मामले में दायर अपने आरोपपत्र में सोनिया गांधी को आरोपी नंबर एक बनाया है, जबकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आरोपी नंबर दो बनाया है। इन दोनों के अलावा कांग्रेस नेता सुमन दुबे और सैम पित्रोदा, दो कंपनियों यंग इंडियन और डोटेक्स मर्केंडाइज प्रा. लि. और डोटेक्स से जुड़े सुनील भंडारी को भी आरोपी बनाया गया है, जिसके विरोध में कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें