फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा- क्या शिवाजी स्मारक बनाना जरूरी है?

Fri, 07 Apr 2017 11:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
छत्रपति शिवाजी
विज्ञापन
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक के बारे में महाराष्ट्र सरकार से जवाबदेही मांगी है। उच्च न्यायालय ने सरकार से पूछा है कि आखिर राज्य सरकार 3600 करोड़ रुपए की लागत से शिवाजी की स्मारक क्यों बनाना चाहती है। 
विज्ञापन


बॉम्बे हाई कोर्ट ने चार्टर्ड अकाउंटेंट मोहन बिंदे द्वारा दायर एक जनहित याचिका सुनवाई के दौरान ये बातें कहीं। इस याचिका की सुनवाई जस्टिस मंजुला चेल्लूर और जस्टिस जी.एस. कुलकर्णी  की पीठ कर रही थी। 

सीए मोहन बिंदे ने अपनी दायर याचिका में कहा है कि जहां सरकार के पास किसानों की समयस्याओं जैसे सिंचाई परियोजनाओं और कर्ज माफी के लिए पर्याप्त धन नहीं है ऐसे में सरकार इतना महंगा स्मारक बनवाने जा रही है। 
विज्ञापन


आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 दिसंबर को इस स्मारक का शिलान्यास कर चुके हैं। 3600 करोड़ रुपये खर्च कर विश्व की सबसे ऊंची छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा मुंबई में समुद्र के बीच स्‍थापित होने वाली है। जिसे नोएडा के पद्म विभूषण मूर्तिकार राम वी. सुतार बनाएंगे। आधार के साथ प्रतिमा की ऊंचाई 210 मीटर होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें