फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद राय ने दिया विराट कोहली को भरोसा, बढ़ेगी सैलरी 

Fri, 07 Apr 2017 11:03 AM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
विनोद राय - फोटो : file photo
विज्ञापन
द कमिटी ऑफ ऐडमिनिस्ट्रेटर्स (सीओए) ने 2017-18 सीजन में सैलरी बढ़ाने के लिए भारतीय क्रिकेटरों को आश्वासन दिया है। बता दें कि बोर्ड ने हाल ही में पिछले सीजन के क्रिकेटरों की सैलरी में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इस राशि को बीते बरसों की तुलना में बढ़ा कर दुगुना कर दिया गया है।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेटरों को उनके ग्रेड ए, बी और सी के मुताबिक सालाना रिटेनरशिप राशि अदा की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दुगुना सैलरी में बढ़ोतरी के बावजूद कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले खुश नहीं थे और उन्होंने बोर्ड से इसमें बढ़ोतरी करने की मांग की थी।
 
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हैदराबाद में बुधवार को आईपीएल के उद्घाटन समारोह के कुछ घंटों पहले सीओए के अध्यक्ष विनोद राय ने भारतीय कप्तान विराट कोहली से मुलाकात की और अगले क्रिकेट सीजन में पर्याप्त सैलरी बढ़ाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि 2016-17 के लिए अनुबंध पहले ही कर चुके हैं, इसलिए अब हम आने वाले सीजन में खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाने की मांग पर विचार करेंगे।
विज्ञापन


राय ने बताया कि नई भुगतान संरचना में बदलाव करने में लगभग दो महीने लगेंगे। उन्होंने कहा, "हम सितंबर तक इंतजार नहीं करना चाहते हैं। हमने खिलाड़ियों की मांग को सुना है और हम दो महीने के भीतर समाधान लाएंगे।"उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों से सामजस्य बनाने के लिए हमें किसी मध्यस्थ की जरूरत नहीं है। मैं अन्य क्रिकेटरों के अलावा विराट से भी मिलाता हूं और खेल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उनकी चिंताओं के बारे में सुनता हूं। राय ने कहा कि भविष्य में बोर्ड इस मुद्दे पर उचित व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें