फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bombay HC: दिशा सालियान के पिता की अर्जी पर सुनवाई दो को, आदित्य ठाकरे के खिलाफ FIR कराने के लिए लगाई याचिका

Sun, 23 Mar 2025 05:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

दिशा के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई की तारीख 2 अप्रैल तय की है। दिशा के पिता ने मामले की सीबीआई से नए सिरे से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
दिशा सालियान - फोटो : ANI/ Instagram Disha Salian
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला फिर चर्चाओं में हैं। दिशा के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई की तारीख 2 अप्रैल तय की है। दिशा के पिता ने मामले की सीबीआई से नए सिरे से जांच कराने की मांग की है। साथ ही आदित्य ठाकरे पर एफआईआर दर्ज करने का भी अनुरोध किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दिशा सालियना मामला: 'झूठ को सच बनाने की कोशिश पड़ेगी उल्टी', उद्धव ठाकरे ने भाजपा को दी चेतावनी

उल्लेखनीय है कि 2023 में मुंबई पुलिस ने दिशा सालियान की मौत की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। दूसरी तरफ, आदित्य अपने ऊपर लगे आरोपों को उन्हें बदनाम करने की कोशिश बता रहे हैं। वहीं, उद्धव ठाकरे का भी कहना है कि उनके परिवार का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। सुशांत 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा स्थित आवास पर मृत पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Disha Salian: दिशा सालियान की मौत में क्यों आया आदित्य ठाकरे का नाम, पांच साल बाद फिर कैसे कोर्ट पहुंचा मामला?

नारायण राणे ने एफआईआर और आदित्य की गिरफ्तारी की मांग की
भाजपा नेता नारायण राणे ने दावा किया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उन्हें दो बार फोन किया और दिशा सालियान मौत मामले में उनके बेटे आदित्य ठाकरे को न घसीटने का अनुरोध किया था। राणे ने मांग की कि पुलिस एफआईआर दर्ज करे और पूर्व मंत्री (आदित्य ठाकरे) को गिरफ्तार करे।

ये भी पढ़ें: Disha Salian Case: दिशा की मौत का मामला पांच साल बाद फिर चर्चा में, ठाकरे की भूमिका की जांच पर ये बोले नेता

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें