फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bombay HC: पांच साल पुराने जोगिंदर राणा 'फर्जी' एनकाउंटर मामले में नया मोड़, हाईकोर्ट ने दिया SIT गठन का आदेश

Wed, 26 Jul 2023 12:01 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जोगिंदर राणा के भाई सुरेंद्र राणा ने याचिका दायर की थी कि नालासोपारा के लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी मनोज सुरेश सकपाल और मंगेश विट्ठल चव्हाण ने 23 जुलाई 2018 को जोगिंदर गोपाल राणा उर्फ गोविंद को फर्जी एनकाउंटर में मार दिया था।
विज्ञापन
bombay high court
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पांच साल पहले जोगिंदर राणा की कथित फर्जी एनकाउंटर में मारने के मामले में जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का आदेश दिया है। बता दें, राणा चोरी के कई मामलों में वांछित आरोपी था।

विज्ञापन

चार सप्ताह में रिपोर्ट सौंपें 

न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति गौरी गोडसे की खंडपीठ ने मंगलवार को कहा कि ठाणे के पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह एसआईटी का नेतृत्व करेंगे। हाईकोर्ट की निगरानी में एसआईटी मामले की जांच करेगी। अदालत ने एसआईटी को चार सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

साल 2018 का मामला

बता दें, जोगिंदर राणा के भाई सुरेंद्र राणा ने याचिका दायर की थी कि नालासोपारा के लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी मनोज सुरेश सकपाल और मंगेश विट्ठल चव्हाण ने 23 जुलाई 2018 को जोगिंदर गोपाल राणा उर्फ गोविंद को फर्जी एनकाउंटर में मार दिया था। जबकि पालघर के पुलिस अधीक्षक ने एक हलफनामा दायर किया था जिसमें दावा किया गया था कि जोगिंदर राणा ने ही सबसे पहले पुलिस पर हमला किया था।

हलफनामे के अनुसार, 23 जुलाई, 2018 को चव्हाण और सकपाल पुलिस स्टेशन आ रहे थे तो उन्हें जोगिंदर दिखा। पुलिस कर्मियों ने उसे रोका तो उसने चाकू निकाल लिया और उन पर हमला करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में चव्हाण ने जोगिंदर पर दो गोलियां चलाईं। बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा उसे मृत घोषित कर दिया गया।


राणा के वकील ने पेश किए सबूत

सुरेंद्र राणा के वकील दत्ता माने ने अदालत को बताया कि गवाहों ने घटना की तस्वीरें खींची थीं और वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसे देखने से साफ पता चलता है कि पुलिस ने जोगिंदर का फर्जी एनकाउंटर किया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें