फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पेशावर में एक और धमाका, 15 की मौत

Wed, 16 Mar 2016 02:02 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक बस में हुए धमाके में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस बस में सरकारी कर्मचारी ले जाए जा रहे थे। अधिकारियों के अनुसार ये हमला मुख्य सड़क पर हुआ और धमाके के वक्‍त बस में करीब 50 कर्मचारी थे।
विज्ञापन


 बस पेशावर और उसके आसपास के इलाकों से कर्मचारियों को उनके दफ्तरों तक शहर में ले जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोहम्मद काशिफ ने रॉयटर्स को बताया, "अभी इस धमाके के बारे में और जानकारी देना मुमकिन नहीं है मगर विस्फोटक बस में ही लगाए गए थे।" 

पुलिस अधि‌कारियों के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब पेशावर में सुनेहरी मस्जिद के पास से बस सरकारी कर्मचारियों को लेकर जा रही थी।  बताया जा रहा है कि यह बम विस्फोट इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोजिव ‌डिवाइस के जरिए किया गया। इस बम को बस के टूल बॉक्स में लगाया गया था। 
विज्ञापन


अभी शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार यह आतंकी हमला सुबह 7.55 मिनट पर हुआ। बम विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि बस के परखच्चे उड़ गए और लोगों को बाहर निकालने के लिए बस को काटना पड़ा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें