फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक को अमेरिका से एफ-16 विमान मिलने का रास्ता साफ

Fri, 11 Mar 2016 09:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
F-16 jet - फोटो : Reuters
विज्ञापन
पाकिस्तान को अमेरिका से एफ-16 लड़ाकू विमान मिलने का रास्ता साफ हो गया है। अमेरिकी सीनेट में पाकिस्तान को विमानों के बेचे जाने के फैसले के खिलाफ लाया गया प्रस्ताव शुक्रवार को गिर गया।
विज्ञापन


पाकिस्तान को करीब 70 करोड़ डॉलर में एफ-16 लड़ाकू जेट विमान बेचे जाने के पक्ष में 71 सीनेटरों ने मतदान किया तो वहीं इसके विरोध में 24 सीनेटरों ने मतदान किया। यह संयुक्त प्रस्ताव सीनेटर रैंड पॉल ने पेश किया था।

सीनेटरों ने  इस्लामाबाद को ‘अविश्वसनीय’ सहयोगी बताते हुए आतंकवाद के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए थे। भारत ने पाकिस्तान को लड़ाकू विमान बेचे जाने का विरोध किया था। उसने अमेरिका के उस तर्क से असहमति जताई थी जिसमें कहा गया था कि ये हथियार आतंक से लड़ने में मददगार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें