गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर देशभर में बरती जा रही चौकसी के बीच पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर की राजधानी इंफाल और असम में गुरुवार सुबह एक के बाद एक हुए कई विस्फोटों से लोग दहल उठे। असम में लगातार छह और मणिपुर में दो बम धमाके हुए। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार असम में धमाके सुबह नौ बजे के आसपास हुए जबकि इसी दौरान मणिपुर की राजधानी इंफाल में भी दो बम धमाके हुए। एएनआई की सूचना के अनुसार मणिपुर में पहला धमाका मंत्रीपुखरी इलाके में जबकि दूसरा मणिपुर कालेज के नजदीक हुआ।
अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि धमाके आतंकियों की ओर से किए गए थे या किसी अन्य वजह से विस्फोट हआ है। वहीं असम के डीजीपी मुकेश सहाय ने बताया कि असम में सभी धमाके डिब्रुगढ़ जिले में हुए हैं। खाली जगहों पर धमाके होने के कारण इनमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। धमाकों के पीछे उल्फा का हाथ माना जा रहा है।
Two blasts in Imphal East, one in Mantripukhri and another near Manipur college.No casualties reported pic.twitter.com/5fCstI0WUf
— ANI (@ANI_news) January 26, 2017
There have been 6 low intensity blasts(in upper assam). All in no man's land. No damage of any kind:Assam DGP Mukesh Sahay— ANI (@ANI_news) January 26, 2017