इंडियन नेवी को जल्द ही एफ/ए-18 हॉर्नेट फाइटर जेट मिलने की उम्मीद है। प्रमुख विमान निर्माता कंपनी बोइंग कॉर्पोरेशन भारत के साथ इस डील के लिए बातचीत भी कर रहा है।
बोइंग के प्रेसिडेंट ने सिंगापुर एयरशो के दौरान पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि बोइंग भारत को केसी-46 मल्टीरोल टैंकर भी बेचना चाह रहा है।
गौरतलब है कि दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक बोइंग दक्षिण एशियाई देशों में अपना कारोबार बढ़ाना चाहता है। बता दें कि बीते साल ही
नौसेना ने अपने विमान वाहक पोत के लिए 57 बहुद्देश्यीय लड़ाकू विमान का प्रस्ताव रखा था।
गौरतलब है कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि सेना के लिए 250 बिलियन डॉलर यानी करीब 170 खरब 38 अरब 75 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। पीएम ने कहा था कि सेना पर खर्च की जाने वाली इस रकम से 30 वर्षों से चली आ रही कमी को दूर किया जाएगा। सेना पर यह रकम इसलिए खर्च करना जरूरी है क्योंकि भारत में आए दिन पड़ोसी चीन और पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में बने रहते हैं।