फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात:एक मुसलमान ने 500 साल पुराने हनुमान मंदिर की मरम्मत कराई, पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

Mon, 05 Feb 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
अहमदाबाद के मोइन मेमन ने मिर्जापुर स्थित हनुमान मंदिर की मरम्मत कराई - फोटो : ANI
विज्ञापन
सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए गुजरात में एक मुस्लिम शख्स ने 500 साल पुराने हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कराया है। राजधानी अहमदाबाद के निवासी मोइन मेमन ने गुजरात के मिर्जापुर स्थित हनुमान मंदिर की सुध ली और उसकी मरम्मत कराई। हनुमान जी की यह प्राचीन मंदिर रख-रखाव के अभाव में टूटती जा रही थी। स्थानीय लोग इस मंदिर की मरम्मत कराए जाने की मांग लंबे समय से कर रहे थे। 
विज्ञापन

 


आखिर एक मुसलमान ने हिंदू मंदिर के रखरखाव में दिलचस्पी क्यों दिखाई। इस बिंदु पर न्यूज एजेंसी से बात करते हुए मोइन मेमन ने बताया कि, 'राजनीति वाले तो जब तक हिंदू मुस्लिम नहीं करवाएंगे तब तक उनकी रोटी नहीं सिकेगी। अगर सब हिंदू और मुस्लिम भाई एकजुट हो जाए, तब राजनीति वाले कुछ नहीं कर सकेंगे।'

मेमन कहते हैं कि हिंदू और मुस्लिम में एकता होने से देश में सुकून और शांति रहेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन



जब देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की घटनाएं पेश आ रही हैं, ऐसे में गुजरात में मोइन मेमन ने दोनों मजहबों के सामने एक मिसाल पेश की है। एक दूसरे के धर्म के प्रति अपनापन दिखाने से सामाजिक फिजां बदल जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें