फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: कल्लाकुरिची की मृत छात्रा का शव देख फफक पड़े परिजन, परिवार ने किया अंतिम संस्कार

Sat, 23 Jul 2022 02:38 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कल्लाकुरिची

सार

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में स्कूली छात्रा की मौत मामले में मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद माता-पिता अपनी बेटी का शव लेने के लिए राजी हो गए थे।
 
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली 12 वीं कक्षा की मृतक लड़की का शव उसके परिजन को सौंप दिया गया जिसके बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव ले जाया गया। सैकड़ों स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। बता दें इससे पहले मृत स्कूली छात्रा का शव ले जा रही एंबुलेंस त्रिची बाईपास रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।  हालांकि, थोड़ी देर बाद फिर से दोनों वाहन कल्लाकुरिची की ओर रवाना हो गए थे।  वहीं सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई  थी।  

विज्ञापन


13 जुलाई को हुई थी छात्रा की मौत 
दरअसल, कल्लाकुरिची के चिन्नासलेम में एक निजी आवासीय स्कूल में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा 13 जुलाई को मृत पाई गई थी। छात्रा छात्रावास की तीसरी मंजिल पर रहती थी। माना जा रहा है कि उसने तीसरी मंजिल से कूदकर ही अपनी जान दे दी। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कथित रूप से सामने आया कि छात्रा की मौत से पहले उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा की मौत के बाद उसके परिजन, रिश्तेदार और उसके गांव पेरिवानासालुर के लोग न्याय की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने छात्रा की मौत की जांच सीबी-सीआईडी से कराने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद परिवार शव लेने को हुआ राजी
मद्रास हाईकोर्ट ने कल्लाकुरिची में कक्षा 12 की मृत छात्रा के परिवार को उसके शव को स्वीकार करने का आदेश दिया और माता-पिता से मामले को आगे नहीं खींचने के लिए कहा। हाईकोर्ट की बेंच ने माता-पिता को शनिवार 23 जुलाई को सुबह 11 बजे के बाद शव लेने का आदेश दिया, ऐसा नहीं करने पर पुलिस कार्रवाई की जाएगी। माता-पिता शनिवार को सुबह 6 से 7 बजे के बीच शव लेने के लिए राजी हो गए हैं।
विज्ञापन


एनसीपीसीआर के अध्यक्ष करेंगे जांच
उधर, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो 27 जुलाई को कल्लाकुरिची जाएंगे। वहां वे संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत की पड़ताल करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें