फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, टीएमसी पर लगा आरोप

Sun, 28 Jul 2019 01:10 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में एक भाजपा कार्यकर्ता का शव बरामद हुआ है। बंगाल में हुगली जिले के गौघाट इलाके में रविवार सुबह भाजपा कार्यकर्ता काशीनाथ घोष का शव तालाब में तैरता मिला। घोष पर टीएमसी कार्यकर्ता लालचंद बाग की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। भाजपा ने आरोप लगाया है कि घोष की हत्या के पीछे टीएमसी का हाथ है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर जख्म के निशान हैं। प्राथमिक अनुमान है कि उसकी हत्या कर लाश तालाब में फेंकी गई है। भाजपा का कहना है कि वह पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता था। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उसकी हत्या की है, जबकि तृणमूल ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि यह भाजपा के आपसी द्वंद का नतीजा है।

 


वहीं दूसरी तरफ, बीरभूम जिले के पारूई में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में संघर्ष को लेकर तनाव जारी है। शनिवार रात में भी इलाके में संघर्ष की घटना घटी थी। इधर, इस घटना को लेकर थाने के प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें