फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: TMC के टिकट पर लड़ी पत्नी की हुई हार, युवक पर BJP समर्थक पिता की हत्या का आरोप, हुई CBI जांच की मांग

Sun, 16 Jul 2023 03:41 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भाजपा नेता बुरन के घर से उनका लटकता हुआ शव बरामद किया गया। उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए। आरोप है कि बेटे ने भाजपा से हारने की नाराजगी में पिता की हत्या कर फांसी पर लटका दिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी रंजिश के चलते कई घरों के चिरागों को बुझते तो सुना होगा, लेकिन पश्चिम बंगाल में एक बेटे पर ही अपने पिता की हत्या का आरोप लगा है। दरअसल, घटना पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बामनगोला ब्लॉक के मदनावती के कोइनादिघी गांव की है। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में टीएमसी के टिकट पर पत्नी हार गई, तो गुस्साए बेटे ने भाजपा समर्थक अपने पिता की हत्या कर दी। मृतक का नाम बुरन मुर्मू है।

मालदा उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू ने बताया कि मालदा के बामनगोला ब्लॉक के बूथ संख्या-19 पर तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार शर्मिला मुर्मू थीं। शर्मिला के सास-ससुर भाजपा समर्थक थे। ग्रामीणों की शिकायत है कि पत्नी के वोट हार जाने के बाद पिता बुरन से बिप्लब का झगड़ा शुरू हो गया था।

विज्ञापन

शनिवार को बुरन के घर से उनका लटकता हुआ शव बरामद किया गया। उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए। आरोप है कि बेटे ने भाजपा से हारने की नाराजगी में पिता की हत्या कर फांसी पर लटका दिया। सांसद खगेन मुर्मू ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। घटना के बाद से बेटा फरार बताया जा रहा है।

भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ टीएमसी नेता कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने कहा कि पोस्टमार्टम से मौत के पीछे की असली वजह पता चलेगी। टीएमसी इस घटना में शामिल नहीं है और जाहिर तौर पर यह पारिवारिक झगड़े का नतीजा हो सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें