फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोडोलैंड की मांग के लेकर फिर शुरू हुआ बोडो आंदोलन

Tue, 25 Oct 2016 05:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ गुवाहाटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न बोडो संगठनों ने अलग बोडोलैंड राज्य की मांग में सोमवार को असम के उदालगुड़ी में रेल रोको आंदोलन की अपील की। इसकी वजह से ट्रेन सेवाएं अस्त-व्यस्त हो गईं।  इससे देश के बाकी हिस्सों से उत्तरी असम का रेल संपर्क कटा रहा। अखिल बोडो छात्र संघ (आब्सू), नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) और पीपुल्स ज्वाइंट एक्शन कमिटी फार बोडोलैंड समेत विभिन्न संगठनों ने अलग राज्य की मांग में नए सिरे से आंदोलन का फैसला किया है। 
विज्ञापन


रेल रोको आंदोलन के दौरान 20 हजार से ज्यादा लोग मौके पर पहुंच गए। वे ‘नो बोडोलैंड नो रेस्ट’ के नारे लगा रहे थे। उनका कहना था कि बोडो तबके के लोगों के साथ कोई भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर आब्सू अध्यक्ष प्रमोद बोडो ने केंद्र सरकार की कथित भेदभावपूर्ण नीति के लिए उसकी खिंचाई करते हुए कहा कि बोडो लोगों के खिलाफ कोई राजनीतिक साजिश अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि केंद्र व अब राज्य की सत्ता में आने के बावजूद भाजपा के अच्छे दिन का नारा महज कागजी साबित हो रहा है। बोडो संगठनों का कहना है कि भाजपा से उम्मीद थी कि वह हमारी पांच दशक पुरानी मांग पर ध्यान देगी। लेकिन दूसरों की तरह वह भी राजनीतिक साजिश में जुटी है। ऐसे में हमारे सामने नए सिरे से आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें