वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा (45) रविवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने पति प्रदीप के साथ डॉ. एनी बेसेंट मार्ग से गुजर रही थीं, तभी बीएमडब्ल्यू सवार मिहिर शाह ने दंपति के दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी थी। महिला कार के साथ काफी दूरी तक घिसटती चली गई थीं।
बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में मुंबई की अदालत ने मुख्य आरोपी मिहिर शाह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। इससे पहले कोर्ट ने मिहिर को 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। मिहिर को 9 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। शाह ने कथित तौर पर शराब के नशे में लग्जरी कार चलाई। उसने कार से मुंबई के वर्ली में एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारी, जिससे 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया। आरोपी रविवार सुबह 5.30 बजे हुई दुर्घटना के बाद से फरार था।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि मिहिर को मुंबई के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मिहिर के पिता राजेश शाह ने अपने बेटे को भगाने में सक्रिय भूमिका निभाई और वारदात में शामिल वाहन को वहां से हटाने की भी साजिश रची। पुलिस ने मिहिर को पकड़ने के लिए 11 टीम गठित करने के साथ अपराध शाखा को भी जांच में शामिल किया था। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया गया था।
क्या है मामला?
पुलिस के मुताबिक, वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा (45) रविवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने पति प्रदीप के साथ डॉ. एनी बेसेंट मार्ग से गुजर रही थीं, तभी बीएमडब्ल्यू सवार मिहिर शाह ने दंपति के दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी। महिला कार के साथ काफी दूरी तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मिहिर बांद्रा-वर्ली सी लिंक की ओर भाग गया। छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद वर्ली पुलिस ने मिहिर के पिता राजेश शाह और ड्राइवर बिदावत को हादसे के बाद भागने में मिहिर की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। कार का राजेश शाह के नाम पर है।