फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरूः शशिकला की तबीयत में सुधार, अस्पताल ने जारी की हेल्थ रिपोर्ट

Tue, 26 Jan 2021 04:38 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
शशिकला - फोटो : ANI
विज्ञापन

अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी के शशिकला की तबीयत में सुधार हो रही है। बंगलूरू मेडिकल कॉलेज एवं अनुसंधान संस्थान के अनुसार वर्तमान में शशिकला की पल्स रेट 70 / मिनट है और रक्तचाप 126/70 mmHg है। वहीं इससे पहले सोमवार को शशिकला को कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी उनके लक्षण कम होने के बाद आईसीयू से बाहर लाया गया था।

विज्ञापन




बता दें कि शशिकला को 20 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद बॉरिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद शशिकला की गंभीर स्थिति को देखते हुए विक्टोरिया अस्पताल के आईसीयू वार्ड में स्थानांतरित किया गया था।

शशिकला 27 जनवरी को जेल से होंगी रिहा: भतीजा दिनाकरन
वहीं बीमार शशिकला को बुधवार को जेल से रिहा किया जाएगा। उनके भतीजे टी टी वी दिनाकरन ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की पूर्व सहयोगी शशिकला को बेंगलुरु के एक अस्पताल से छुट्टी मिलने की जानकारी बाद में दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें