फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMC Election: 'योगी आदित्यनाथ को लाकर माहौल खराब करना चाहती है भाजपा', संजय राउत ने क्यों कही ये बात

Wed, 31 Dec 2025 10:35 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीएमसी चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची पर शिवसेना यूबीटी ने सवाल उठाए हैं। शिवसेना यूबीटी संजय राउत ने कहा कि भाजपा मुंबई का माहौल खराब करना चाहती है। साथ ही राउत ने भाजपा-शिवसेना के सीट बंटवारे पर सवाल उठाए। 
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में बीएमसी चुनाव में कुछ ही हफ्तों का समय बचा है और सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। अब शिवसेना यूबीटी ने भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची पर सवाल उठा दिए हैं और कहा है कि पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुंबई में प्रचार की क्या जरूरत है? बीएमसी चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में इन दोनों नेताओं का नाम शामिल है। 
विज्ञापन


शिवसेना यूबीटी ने भाजपा पर लगाया मुंबई का माहौल खराब करने का आरोप
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने एक बयान में कहा, 'क्या जरूरत है पीएम मोदी को मुंबई आने की? योगी आदित्यनाथ क्यों आ रहे हैं? क्या यहां के मुख्यमंत्री प्रचार करने में सक्षम नहीं हैं। और राज्यों के मुख्यमंत्री भी आ रहे हैं। यहां आप माहौल खराब करना चाहते हैं।' शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा, 'ये योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं को लाकर, आप अपनी कमजोरी बता रहे हैं। आपके पास ताकत नहीं हैं। आप हर राज्य के मुख्यमंत्री को लाकर चुनाव लड़ना चाहते हो। हम हमारी ताकत पर चुनाव लड़ेंगे।'

ये भी पढ़ें- BMC Poll: सीट बंटवारे पर महायुति में टकराव, अठावले ने लगाया विश्वासघात का आरोप, 38 सीटों पर लड़ने का किया एलान
विज्ञापन


'हम कभी भाजपा के सामने नहीं झुके'
शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना को भाजपा के सामने गिड़गिड़ाकर सीटें मांगनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा 'हम कभी भी भाजपा के सामने नहीं झुके। यह आत्मसम्मान की बात है। हम इसे असली शिवसेना नहीं मानते। क्योंकि हम शिवसेना हैं। ऐसा शिवसेना के इतिहास में कभी नहीं हुआ। जब भी भाजपा ने ऐसा रुख अपनाया, तो हमने अपने रास्ते अलग कर लिए।' संजय राउत ने कहा, 'आज किसी ने कहा कि मुंबई में सिर्फ जय श्री राम का नारा चलेगा। हम मानते हैं कि मुंबई में जय महाराष्ट्र का नारा चलेगा। जय भवानी और जय शिवाजी का नारा चलेगा।' 
विज्ञापन


भाजपा और शिवसेना के बीच 227 सीटों वाली बीएमसी के चुनाव के लिए जो सीटों का बंटवारा हुआ है, उसके तहत भाजपा 137 और शिवसेना 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। दोनों पार्टियां अपने-अपने कोटे से कुछ सीटें गठबंधन साझेदारों को देंगे। बीएमसी चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा और 16 जनवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें