मंगलवार को मुंबई में बीएमसी की 227 सीटों के लिए वोटिंग हुई। जिसमें बॉलीवुड के सितारों के साथ ही राजनीति के दिग्गजों ने भी वोट डाले। रेखा, टीना अंबानी, गुलजार, किरण राव, मान्यता दत्त, सचिन और उनकी पत्नी अंजली ने वोट डाले तो रणबीर और अनुष्का शर्मा ने अपनी सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसबीच वरुण धवन बीएमसी इलेक्शन में वोट नहीं डाल पाए क्योंकि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं था। वरुण ने कहा कि वो BMC ऑफिस में इसबारे में पूछताछ करेंगे क्योंकि पिछली बार उन्होंने वोट किया था। इस बीएमसी चुनाव में बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़े हैं। BMC इलेक्शन में 52 फीसदी वोट पड़े और रिजल्ट 23 फरवरी को आएंगे।