फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blue Whale Game ने ली एक और बच्चे की जान, 5 को स्कूल प्रशासन ने बचाया

Sun, 13 Aug 2017 10:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : Youtube
विज्ञापन
ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल तेजी से बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। शनिवार को पश्चिम बंगाल में 10वीं का एक छात्र इसका शिकार बन गया। शुक्रवार को देहरादून में स्कूल प्रशासन ने पांच बच्चों को गेम से बचाया। लोगों ने बताया कि दोनों ही मामलों में बच्चों ने ब्लू व्हेल गेम खेला था, जिसमें उन्हें अपने आप को नुकसान पहुंचाने का चैलेंज दिया गया था। 
विज्ञापन

  A class 10th student in West Bengal's West Midnapore has allegedly committed suicide following instructions on 'Blue Whale' online game pic.twitter.com/j3YpAMIU8U — ANI (@ANI) August 13, 2017
पश्चिम बंगाल के वेस्ट मिदनापुर में रहने वाले अनकन ने अपने घर के बाथरूम में आत्महत्या कर ली। अनकन के पिता गोपीनाथ ने बताया कि शनिवार को वह स्कूल से आया और कम्प्यूटर पर गेम खेलने लगा। जब उसकी मां उसे लंच के लिए बुलाया तो उसने कहा कि वह नहाने के बाद खाना खाएगा। जब काफी देर तक वह बाथरूम से बाहर नहीं आया तो माता-पिता ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि सामने बेटे की लाश पड़ी है। 
विज्ञापन


पढ़ें: क्या है 'खूनी खेल' Blue Whale जो ले रहा है बच्चों की जान? अपने बच्चों को ऐसे रखें गेम से दूर

अनकन के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि उसने ब्लू व्हेल चैलेंज गेम खेला था। वहीं देहरादून में स्कूल प्रशासन ने पांच बच्चों को आत्महत्या करने के रोका। बच्चों ने स्कूल प्रिंसिपल के सामने ये बात मानी कि वह ब्लू व्हेल गेम खेल रहे है। स्कूल प्रशासन ने यह कदम बच्चों के असामान्य व्यवहार के बाद उठाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें