फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pocket Potters: ब्लूम्सबरी इंडिया ने लॉन्च की 'पॉकेट पॉटर्स' श्रृंखला की नई किताबें, जादुई दुनिया फिर से जीवंत

Sun, 01 Mar 2026 08:17 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हैरी पॉटर फैंस के लिए खुशखबरी है, बता दें कि, 'पॉकेट पॉटर्स' सीरीज में दो नई किताबों की एंट्री हुई है। ये किताबें लूना और डम्बलडोर पर आधारित हैं, वहीं अगस्त महीने में डॉबी-हैग्रिड एडिशन लॉन्च की जाएगी। इसके साथ ही ब्लूम्सबरी इंडिया ने पॉकेट पॉटर्स परिवार को विस्तार दिया है।
विज्ञापन
'पॉकेट पॉटर्स' श्रृंखला की नई किताबें लॉन्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग इंडिया ने अपनी लोकप्रिय 'पॉकेट पॉटर्स' श्रृंखला के अंतर्गत दो नई पुस्तकों के लॉन्च की घोषणा की है। यह अनूठी और आकर्षक रूप से चित्रित गाइड श्रृंखला जादुई दुनिया की प्रमुख घटनाओं, चर्चित उद्धरणों और प्रिय पात्रों से जुड़े रोचक तथ्यों को संजोए हुए है। यह संग्रह विशेष रूप से युवा पाठकों को जादुई संसार से परिचित कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
विज्ञापन


साल 1997 में पहली बार प्रकाशित हुई हैरी पॉटर को 29 वर्ष पूरे हो चुके हैं, जबकि पहली फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी। सात पुस्तकों (1997-2007) और आठ फिल्मों (2001-2011) के साथ यह श्रृंखला विश्व साहित्य और सिनेमा के इतिहास में एक वैश्विक परिघटना बन चुकी है।
Trending Videos

'पॉकेट पॉटर्स' श्रृंखला की नई किताबें लॉन्च - फोटो : अमर उजाला
भारत में हैरी पॉटर की लोकप्रियता लगातार बढ़ती रही है। वित्त वर्ष 2013-14 से 2025-26 के बीच वार्षिक बिक्री लगभग सात गुना बढ़ी है और अब तक 30 लाख से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में 9.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कुल बिक्री का लगभग 35 प्रतिशत हिस्सा ऑनलाइन माध्यमों से आता है, जबकि ऑफलाइन बाजार में भी मजबूत वितरण बना हुआ है।

'पॉकेट पॉटर्स' श्रृंखला के अंतर्गत 2025 में हैरी पॉटर, रॉन वीजली और हर्माइनी ग्रेंजर पर आधारित पुस्तकें प्रकाशित की गई थीं। फरवरी 2026 में लूना लवगुड और एल्बस डम्बलडोर पर केंद्रित शीर्षक लॉन्च किए गए हैं। इसके अतिरिक्त डॉबी और हैग्रिड पर आधारित पुस्तकें अगस्त 2026 में जारी की जाएंगी, जिनकी प्री-ऑर्डर बुकिंग प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

'पॉकेट पॉटर्स' श्रृंखला की नई किताबें लॉन्च - फोटो : अमर उजाला
ब्लूम्सबरी भारत के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल श्रीवास्तव ने कहा, 'हैरी पॉटर भारत में लाखों पाठकों के बचपन, दोस्ती और कल्पना का हिस्सा रहा है। 'पॉकेट पॉटर्स' के माध्यम से हम एक ऐसा संग्रह प्रस्तुत करना चाहते थे जो हर आयु वर्ग, विशेषकर युवा पाठकों को उनके पसंदीदा पात्रों से जोड़ सके।'

नई पुस्तकों के लॉन्च के अवसर पर 28 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लॉगर्स, इन्फ्लुएंसर्स, पुस्तक विक्रेता, बुक क्लब सदस्य और पॉटर समुदाय के प्रशंसक शामिल हुए। कार्यक्रम में क्विज, गेम्स और हैरी पॉटर के संपूर्ण प्रकाशन संग्रह की विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई। ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग इंडिया भारत में हैरी पॉटर की आधिकारिक प्रकाशक है और 'पॉकेट पॉटर्स' श्रृंखला को भी इसी आधिकारिक छत्रछाया में प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें