फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: शुभेंदु अधिकारी का दावा- बंगाल में फहराया गया फलस्तीनी झंडा, साझा किया वीडियो; पुलिस बोली- जानकारी नहीं

Thu, 18 Jul 2024 11:01 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अगर घटना की पुष्टि करने का कोई सबूत मिलता है तो देश में विदेशी झंडा लहराने वाले देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
शुभेंदु - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में मुर्शिदाबाद में एक जुलूस के दौरान फलस्तीन का झंडा लहराया गया। उन्होंने इस मामले में पुलिस कार्रवाई की मांग की। हालांकि, पुलिस ने बताया कि उनके पास इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। भाजपा नेता ने बुधवार को वीडियो साझा किया था। 
विज्ञापन


शुभेंदु अधिकारी ने साझा किया वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "किसी ने मुझे यह वीडियो भेजा, उन्हें उम्मीद है कि एलओपी इस मामले में कुछ करेंगे। आज रात मुर्शिदाबाद के बेरहामपुर में धार्मिक जुलूस में फलस्तीन का झंडा लहराया जा रहा है। लोकसभा में शपथ के दौरान एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के जय फलस्तीन के नारे से अपराधियों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं।"  

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा, "मैं मुर्शिदाबाद के एसपी, डीएसपी और पश्चिम बंगाल पुलिस से अनुरोध करता हूं कि वह इस मामले को देखे। अगर घटना की पुष्टि करने का कोई सबूत मिलता है तो देश में विदेशी झंडा लहराने वाले देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।" पुलिस ने इसके जवाब में कहा, "हमें अभी तक इस घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन हम मामले की जांच कर रहे हैं।"
विज्ञापन


इस मुद्दे पर वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस मामले को लेकर किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना के बारे में उनके पास फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें