अगस्ता वेस्टलैंड डील में हुई धांधली को लेकर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने चार सवाल पूछे हैं। उन्होंने सवाल किया कि किसके इशारे पर टेंडर जारी किया गया है? शाह ने दूसरा सवला पूछा कि भारत में हेलीकॉप्टर का फील्ड एवाल्यूशन ट्रायल क्यों नहीं किया गया?
तीसरे सवाल के में शाह ने पूछा है कि इस डील में घूस साबित होने पर इसके रद्द होने में देरी क्यों लगाई गई? शाह ने चौथा और आखिरी सवाल किया है कि डील के लिए दिया गया पूरा पैसा वापस क्यों नहीं लिया गया?शाह ने कहा है कि कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इन सारे सवालों का जवाब देना चाहिए। वहीं कांग्रेस ने शाह के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि पार्टी की ओर से अमित शाह के झूठ का जवाब दिया जाएगा।
कांग्रेस का कहना है कि 2 साल पहले जब भाजपा की सरकार बनी थी और तभी पीएम मोदी ने सवाल लिख कर सीबीआई को दे दिया होता तो अब तक सारे सवालों के जवाब मिल जाते। गौरतलब है कि अगस्ता वेस्टलैंड डील मामले में मोदी सरकार ने बुधवार को अपने तेवर को और कड़ा करते हुए पहली बार सीधे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा था। सरकार ने कहा था कि सोनिया को किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार रहना होगा।
भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार करते हुए राज्सयसभा के सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम इस झूठे प्रचार का खंडन करते हैं। सरकार के पास सारी एजेंसियां है, आगस्ता वेस्ट लैंड मामले की जांच सरकार दो महीने में कराए। उन्होंने कहा कि सरकार बताए इस मामले में किसने कितना पैसा लिया है, कहां लिया है, क्यों लिया है और कैसे लिया इन सवालों के जवाब भारतीय जनता पार्टी दें।
Agar is Govt mein dum hai toh 2 mahine ke andar charges prove kar ke dikhaye, dhamkane se kuch nhi hoga-GN Azad,Congress #AgustaWestland
— ANI (@ANI_news) April 29, 2016