फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सामना' में आरोप : भाजपा के नव हिंदुत्व समर्थक देश में पैदा कर रहे विभाजन पूर्व के हालात, जेएनयू संघर्ष को लेकर लिखा

सार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए सामना में लिखा गया है कि यदि मुंबई में मस्जिद के सामने 'हनुमान चालीसा' बजाने से चीन की सेना पीछे हटती है तो यह खुशी की बात होगी।
विज्ञापन
जेएनयू - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनवमी पर जेएनयू कैंपस में हुए संघर्ष व अन्य घटनाओं को लेकर शिवसेना ने अपने मुख पत्र 'सामना' में मंगलवार को भाजपा पर तंज किया है। शिवसेना ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नव हिंदुत्व के समर्थक देश में विभाजन पूर्व के हालात पैदा कर रहे हैं। 

विज्ञापन

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख 'राज ठाकरे' पर निशाना साधते हुए सामना में लिखा गया है कि यदि मुंबई में मस्जिद के सामने 'हनुमान चालीसा' बजाने से चीन की सेना पीछे हटती है तो यह खुशी की बात होगी। सामना में आरोप लगाया गया है कि भगवा दल यह झूठ फैला रहा है कि जेएनयू में हिंसा वामदलों के विद्यार्थियों द्वारा राम नवमी पूजा के विरोध के कारण हुई।
यह भी दावा किया गया है कि जेएनयू में हिंसा राम नवमी पर गैर मांसाहारी विद्यार्थियों को मांसाहार परोसने को लेकर हुई। इसके साथ ही सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि भाजपा के नव हिंदुत्ववादी देश में बंटवारे के पूर्व के हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन

शिवसेना ने लिखा है कि जेएनयू में हिंसा की वजह नॉनवेज भोजन परोसने से जुड़ा है, लेकिन भाजपा के लोग भगवान राम को बदनाम कर रहे हैं। राम को इस विवाद में घसीटा जा रहा है। यह कहा जा रहा है कि वाम समर्थक विद्यार्थी राम नवमी पर पूजा का विरोध कर रहे थे। यह आरोप झूठा है। 
हिंदुत्व को लेकर भाजपा व शिवसेना के बीच लंबे समय से तकरार जारी है। इसे आगे बढ़ाते हुए सामना में कहा गया है कि भाजपा का हिंदुत्व स्वार्थी व खोखला है। उसके लिए हिंदुत्व के दर्शन का कोई मूल्य नहीं है। वह चुनावी लाभ के लिए इसे दुह रही है। इसका उपयोग कर रही है।
सामना में सलाह देते हुए कहा गया है कि धार्मिक व राजनीतिक मुद्दे स्कूलों व कॉलेजों में नहीं उठाए जाने चाहिए, लेकिन इन दिनों भाजपा के नव हिंदुत्व के अनुयायी ऐसे मुद्दे उठा रहे है। शिवसेना ने आरोप लगाया कि मुस्लिम कारोबारी मंदिरों में पूजा का सामान बेचते हैं, यह सहिष्णुता की एक मिसाल है। 
उधर, मुंबई पुलिस ने राम नवमी के अवसर पर शिवसेना भवन के बाहर लाउड स्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने के आरोप में मनसे नेता यशवंत किल्लेदार व एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले 2 अप्रैल को गुड़ी पडवा पर मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों से तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि यदि यह नहीं रोका गया तो वे मस्जिदों के बाहर तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाएंगे। उधर, दिल्ली पुलिस ने जेएनयू में विद्यार्थियों के दो समूहों में संघर्ष के मामले में केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें