भाजपा के रमेश एनआर ने विपक्षी नेता सिद्धारमैया और बैंगलोर विकास प्राधिकरण (बीडीए) के रिटायर्ड के खिलाफ कर्नाटक लोकायुक्त से शिकायत की है। रमेश ने कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये की सरकारी भूमि की अधिसूचना रद्द करने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप में 20 गिरफ्तार
हावेरी जिले के रात्तीहाल्ली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं पर हुए कथित हमले के संबंध में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के समय आरएसएस के कार्यकर्ता 14 अक्तूबर को मार्चपास्ट के लिए जगह का मुआयना कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल शहर में आरएसएस की शाखा चल रही है।
बेंगलुरु विश्वविद्यालय (बीयू) के छात्रों का विरोध-प्रदर्शन
छात्र के दुर्घटना में घायल होने के बाद बेंगलुरु विश्वविद्यालय (बीयू) के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी परिसर के अंदर सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही अन्य यातायात प्रतिबंध भी लगाए जाने की मांग कर रहे हैं।