फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का पलटवार : 1971 की जंग के वक्त राजीव गांधी चले गए थे छुट्टी पर, 1977 में इटली के दूतावास में दुबका था परिवार

Thu, 03 Mar 2022 09:14 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी को यह कहकर घेरा की उनके पिता राजीव गांधी 1971 की जंग के वक्त एयर इंडिया में पायलट थे, उस वक्त वह छुट्टी पर चले गए थे। इसी तरह 1977 में जब तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी चुनाव हार गई थीं तो गांधी परिवार इटली के दूतावास में दुबक गया था। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल व प्रियंका गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। इसके जवाब में भाजपा ने गांधी परिवार व कांग्रेस पर पलटवार किया है। 

विज्ञापन


भाजपा नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी को यह कहकर घेरा की उनके पिता राजीव गांधी 1971 की जंग के वक्त एयर इंडिया में पायलट थे, उस वक्त वह छुट्टी पर चले गए थे। इसी तरह 1977 में जब तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी चुनाव हार गई थीं तो गांधी परिवार इटली के दूतावास में दुबक गया था। 



यूक्रेन पर भारतीयों की निकासी को लेकर राहुल गांधी ने सवाल उठाए थे। उन्होंने मोदी सरकार से पूछा था कि अब तक यूक्रेन से कितने भारतीयों को निकाला जा चुका है? वहां अब भी कितने भारतीय फंसे हैं? क्षेत्रवार निकासी की क्या योजना है? उन्होंने यह भी कहा था कि केंद्र सरकार निकासी की ठोस योजना बनाए ताकि इसमें और देरी न हो। 
विज्ञापन


राहुल गांधी के सवालों के जवाब में भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, 'भारत जैसी बड़े पैमाने पर निकासी किसी अन्य देश ने नहीं की है। फिर भी राहुल गांधी, जिनके पिता 1971 में पाकिस्तान की जंग के वक्त एयर इंडिया के पायलट रहते हुए छुट्टी पर चले गए थे और 1977 में इंदिरा गांधी के हारने के बाद परिवार इटली के दूतावास में दुबका था, भारतीयों की सुरक्षा को लेकर हमसे सवाल पूछ रहे हैं!'

राजीव गांधी को लेकर मालवीय का यह दावा नया नहीं है। यह सोशल मीडिया में उठता रहा है। यूक्रेन में पिछले सात दिनों से जंग जारी है। गत गुरुवार के बाद से रूसी बमबारी के चलते सैकड़ों सैनिक व नागरिक मारे गए हैं। वहां मानवीय संकट खड़ा हो गया है। इसे लेकर राहुल गांधी ने सरकार से पूछा था कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों में से कितनों को वापस लाया जा चुका है। .विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया था कि यूक्रेन में 20  हजार भारतीय फंसे थे। इनमें से अब तक 17 हजार वापस आ गए हैं। इनमें से 12 हजार विद्यार्थी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें