फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से हाथापाई, कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन भी किया क्षतिग्रस्त

Fri, 14 Jul 2023 01:52 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलकाता।

सार

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस ने नाकाबंदी हटाने की कोशिश की, तो आंदोलनकारियों ने पुलिस वालों के साथ हाथापाई की, जिससे उन्हें चोटें आईं। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में कथित चुनावी भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने आंदोलन के दौरान राज्य के उत्तरी 24 परगना जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ हाथापाई की। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने दावा किया कि गुरुवार को अकाईपुर रेलवे स्टेशन के पास भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई नाकाबंदी को हटाने का प्रयास करने के दौरान हुई झड़प में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना में एक पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने आठ जुलाई के पंचायत चुनावों के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं पर धांधली का आरोप लगाते हुए अकाईपुर में एक विरोध मार्च में शामिल हुए। मंत्री के इलाके से चले जाने के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने अकाईपुर रेलवे स्टेशन के पास सड़क जाम कर दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस ने नाकाबंदी हटाने की कोशिश की, तो आंदोलनकारियों ने पुलिस वालों के साथ हाथापाई की, जिससे उन्हें चोटें आईं। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद शांति बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है।
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय भाजपा नेता प्रदीप बनर्जी ने दावा किया कि घटना के समय पार्टी का कोई नेता मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा, पंचायत चुनावों के दौरान देखी गई पुलिस की निष्क्रियता से उत्तेजित होकर कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला किया और उनके वाहन के शीशे तोड़ दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें