फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, नगर पालिका दफ्तर पर लगाए थे जयश्री राम के बैनर

Sat, 19 Dec 2020 11:38 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
केरल के पलक्कड नगर पालिका दफ्तर पर जय श्रीराम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैनर लगाने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, केरल के स्थानीय निकाय चुनाव में मिली सफलता के बाद भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 17 दिसंबर को पलक्कड़ नगर पालिका भवन पर जय श्रीराम और प्रधानमंत्री मोदी के बैनर लगा दिए, जिसके बाद पलक्कड़ में सियासत गरमा गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका भवन की छत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बड़े-बड़े बैनर लगा दिए। यूडीएफ और एलडीए ने इसे गैरकानूनी करार दिया। वहीं, पलक्कड़ के सांसद और कांग्रेस नेता वीके श्रीकांतन ने इस मामले में आपत्ति जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में पुलिस से शिकायत करेंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। 

गौरतलब है कि इस घटना का वीडियो ट्विटर और फेसबुक पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो केरल के स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान पलक्कड नगर पालिका पर भाजपा की जीत के तुरंत पर रिकॉर्ड किया गया था। बता दें कि भगवा पार्टी ने नगर पालिका की 52 में से 28 सीटों पर जीत हासिल की है।
विज्ञापन


बता दें कि इस क्षेत्र में भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। 2015 के दौरान भाजपा यहां सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, लेकिन 24 सीटें जीतने के कारण बहुमत हासिल नहीं कर पाई थी। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा को बहुमत दिलाने के लिए केरल के लोगों को धन्यवाद कहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें