फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात की दोनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा, दिनेशचंद्र और रामभाई मोकरिया जीते

Mon, 22 Feb 2021 07:42 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गुजरात से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सोमवार को भाजपा प्रत्याशी दिनेशचंद्र अनवाडिया और रामभाई मोकारिया निर्विरोध विजयी घोषित कर दिए गए। इनमें से एक सीट कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल के निधन के कारण खाली हुई थी। कांग्रेस ने उपचुनाव में दोनों सीटों के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था।

विज्ञापन


पटेल की कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण पिछले साल 25 नवंबर को मृत्यु हो गयी थी। वह 1993 से उस सीट से सांसद थे। दूसरी सीट भाजपा के अभय गणपतराय भारद्वाज के निधन के कारण खाली हुई थी। वह पहली बार 2019 में उच्च सदन के लिए चुने गए थे। उनकी एक दिसंबर को कोरोना वायरस के कारण मृत्यु हो गयी थी।

निर्वाचन अधिकारी सीबी पांड्या ने सोमवार को अनवाडिया और मोकारिया के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। इस उपचुनाव के लिए सोमवार नाम वापस वापस लेने की आखिरी तारीख थी। इससे पहले भाजपा के दो ‘डमी’ उम्मीदवारों रजनीकांत पटेल और किरीट सोलंकी ने शनिवार को अपने नामांकन वापस ले लिए थे।
विज्ञापन


बता दें कि राज्यसभा की दोनों सीटों के लिए उपचुनाव अलग अलग होने थे। 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 65 विधायक हैं और उसने जीत की संभावना नगण्य होने के कारण किसी भी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारने का फैसला किया। वर्तमान में भाजपा के 111 विधायक हैं।
 
 

विज्ञापन

असम: भाजपा नेता दैमरी निर्विरोध निर्वाचित

भाजपा के नेता विश्वजीत दैमरी सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए। असम विधानसभा के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। अधिकारी ने कहा कि सोमवार को नाम वापसी के अंतिम दिन किसी और उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इस वजह से दैमरी को असम से राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव में विजेता घोषित किया गया।

दैमरी ने पिछले साल बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) छोड़ने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से संसद के ऊपरी सदन के लिए यह सीट खाली थी। पिछले साल 21 नवंबर को बीपीएफ के संस्थापक सदस्य दैमरी ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया और अगले दिन भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें