गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने राज्य में बड़ी जीत दर्ज की है। गुजरात उपचुनाव में 7 म्युनिसिपैलिटी सीटों में से 5 सीटें पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। इन सभी सीटों पर परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ है, जो राज्य के सात जिले में मौजूद हैं। इसके साथ ही बीजेपी ने एक तालुका पंचायत सीट पर भी जीत दर्ज की है।
8 सीटों में से बीजेपी ने पहले ही दो सीटों पर जीत दर्ज कर ली थी, जो अब बढ़कर 6 हो गई हैं। वहीं कांग्रेस को उपचुनाव में झटका लगा है, पिछली बार के मुकाबले कांग्रेस आधी सीटों पर सिमट गई है। बीजेपी ने बोरिअवी, महूधा, वीजापुर, पाटन और तालाल म्युनिसिपैलिटी की सीट जीत ली है।
पढ़ें: दिसंबर में हो सकते हैं गुजरात विधानसभा चुनाव
इसके साथ पार्टी ने गांधीनगर जिले की रांधेजा तालुका पंचायल की सीट भी जीत ली है। गौरतलब है कि इस साल दिसंबर में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे देखते हुए ये उप चुनाव दोनों ही पार्टियों के लिए खास था।