फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन और पाक तक आसानी से पहुंचेगी भारतीय सेना, जल्द खुलेगी ये सुरंग

Wed, 11 Oct 2017 09:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
रोहतांग टनल
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में चीन और पाकिस्तान की सीमा तक जाने वाली महत्वाकांक्षी रोहतांग टनल की खुदाई का काम पूरा हो चुका है। इस टनल की मदद से किसी भी मौसम में लाहौल स्पीति तक जाने का रास्ता खुल जाएगा। तीन साल की देरी के बाद बुधवार को इस टनल के निर्माण का काम लगभग पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन


टनल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आधिकारिक तौर पर 24 अक्तूबर को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण इसका उद्घाटन कर सकती हैं। बीआरओ के इंजीनियर ने बताया कि दोनों तरफ से टनल के जुड़ने में महज 4 मीटर से भी कम का फासला रह गया है। बता दें कि यह भारत की सबसे बड़ी टनल है। 

पढ़ें: अच्छे रिश्ते भारत-चीन दोनों के हित में हैं: चीनी विदेश मंत्रालय

हालांकि यह सुरंग आम लोगों के यातायात के लिए अगले साल 2018 में ही खुल पाएगी, लेकिन चीन के साथ युद्ध समेत आपात सेवाओं के लिए इस टनल का अक्तूबर के बाद इस्तेमाल किया जा सकेगा। सर्दियों में मौसम खराब होने की सूरत में हेलीकॉप्टर के न आने पर एंबुलेंस को इस टनल के जरिए आने-जाने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस बार की दिवाली लाहौल घाटी के निवासियों के लिए खास है। इस बार उन्हें बर्फबारी के चलते छह माह तक चलने वाली कैद से सदा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस टनल की खुदाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें