फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां, माटी और मानुष का नारा तानाशाही में बदला, बंगाल में खिलेगा कमल: नड्डा

Thu, 11 Feb 2021 07:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, खड़गपुर।
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : twitter@ bjp for india
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी की सत्ता से विदाई के बाद ही बंगाल का विकास संभव है। जो लोग मां, माटी और मानुष का नारा देते थे, आज तानाशाही और तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। इस बार बंगाल में भाजपा का कमल खिलकर रहेगा।

विज्ञापन


 नड्डा ने बुधवार को खड़गपुर जिले में ‘चा चक्र’ कार्यक्रम में कहा, प्रधानमंत्री मोदी बंगाल में विकास लाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री ममता तुष्टिकरण व तानाशाही से लोगों का उत्पीड़न व बंगाल की संस्कृति को खत्म कर रही हैं।

राज्य का विकास तभी संभव है, जब आप दीदी को गुडबाय कहेंगे और भाजपा का स्वागत करेंगे। कमल राज्य में विकास लेकर आएगा। हाल ही में मोदी जी ने राज्य को 4700 करोड़ के रिफाइनरी प्रोजेक्ट और हाईवे के लिए 25 हजार करोड़ की सौगात दी। राज्य के किसानों व आदिवासियों के लिए टीएमसी सरकार ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन


टीएमसी सरकार ने राज्य के लोगों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना से वंचित रखा। किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। गरीबों के साथ ऐसा व्यवहार अब लंबे समय तक नहीं चलेगा। नड्डा ने कहा, एक तरफ नरेंद्र मोदी हैं जो राज्य का विकास चाहते हैं, दूसरी तरफ ममता बनर्जी हैं, जो सभी प्रोजेक्ट का विरोेध करती हैं।  

अमित शाह की रैली आज 
 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को कूच बिहार में भाजपा की पोरिबर्तन रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही वह ठाकुरबाड़ी मैदान पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

पार्टी प्रवक्ता अनिल बलूनी ने बताया, शाम को गृहमंत्री कोलकाता में पार्टी के सोशल मीडिया वॉलंटियर्स के साथ बैठक करेंगे। इससे पहले, गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली में हिंसा के बाद शाह का बंगाल दौरा रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें