फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के नेतृत्व में सपा बर्बाद, माया से पहले अखिलेश माफी मांगे: अमर सिंह

Sat, 11 Mar 2017 03:24 PM IST
धीरज कनोजिया/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
amar singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों से ठीक पहले सपा से निष्कासित सांसद अमर सिंह ने प्रदेश में भाजपा के बहुमत होने का दावा किया है। साथ ही उन्होंने सपा के मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि अखिलेश के नेतृत्व में पार्टी बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि चुनाव में आजम खां ने मायावती के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और अखिलेश बसपा का साथ लेने की बात कर रहे हैं। बसपा कभी भी उन्हें स्वीकार नहीं करेगी।

अमर सिंह ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में ऊंची जाति, पिछड़े और अति पिछड़े लोगों ने भाजपा का खुलकर समर्थन किया है। साथ ही नोटबंदी की योजना से भी गरीब बहुत खुश है। इन सब बातों से भाजपा को फायदा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को स्पष्ट बहुमत तय

- फोटो : Getty images
भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलना तय है। उन्होंने कहा कि जब से अखिलेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने है। उनकी अध्यक्षता में पार्टी बर्बाद हो गई है। पहले 2014 के चुनाव में मुलायम परिवार के लोग ही बड़ी मुश्किल से सांसद बन पाये।

बाकियों को कारारी हार का सामना करना पड़ा। अब विधानसभा में भी पार्टी का बुरा हार होने वाला है।

मायावती के साथ हाथ मिलाने की आखिलेश की पेशकश पर अमर सिंह ने कहा कि आजम खां ने बोला था कि बुआ को एक बार बबुआ को गोदी में बिठा कर देख लेना चाहिए। यह बयान बहुत घटिया था। सबसे पहले तो अखिलेश को मायावती से आजम खां की इस बात के लिए पैर छूकर माफी मांगनी चाहिए। तब ही गठबंधन की कोई बात करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें