फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा हमले की वजह से दिल्ली MCD चुनाव की जीत का जश्न नहीं मनाएगी बीजेपी

Wed, 26 Apr 2017 10:39 AM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
मनोज तिवारी (file photo)
विज्ञापन
दिल्ली एमसीडी के 272 में से 270 वार्डों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। मतगणना शुरू हो चुकी है। मतगणना में आ रहे शुरूआती रुझानों में बीजेपी को भारी बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। एग्जिट पोल के आकड़ो के मुताबिक बीजेपी को 200 सीटे मिलने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन


तीनों नगर निगमों में इस बार भी बीजेपी का कमल खिलता हुआ दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि वह जीतते हैं तो जीत का जश्न नहीं मनाएंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में सोमवार को हुई नक्सली हमले में 25 जवान शहीद हो गए थे।

इसी हादसे को मद्देनजर रखते हुए मनोज तिवारी ने मंगलवार को कहा है कि वह जीत का जश्न नहीं मनाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैंने भगवान से सभी शहीद जवानों के परिवारों के लिए दुआ मांगी है। आपको बता दें कि अभी तक के आए चुनावी रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है, जिसको लेकर मनोज तिवारी खासे उत्साहित दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं दिल्ली बीजेपी ऑफिस में लगे पोस्टर में लिखा गया है कि 'सुकमा के शहीदों को समर्पित है यह जीत।'
Poster put up outside BJP HQ dedicating MCD win to CRPF jawans who lost their lives in #sukmaattack #DelhiMCDElections2017 pic.twitter.com/vpTePAclNM— ANI (@ANI_news) April 26, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें