फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने एयरपोर्ट पर फेंका पावर बैंक, धमाके के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 30 Aug 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
delhi airport
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को 55 वर्षीय महिला को इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि महिला को पावर बैंक से हुए धमाके के बाद गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे के सुरक्षा कर्मियों द्वारा महिला से उसके सामान से पावर बैंक निकालने का आदेश दिए जाने पर उसने एयरपोर्ट पर हंगामा काटना शुरू कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, " महिला ने पावर बैंक को फेंक दिया, जिसके चलते एक धमाका हो गया। इसके बाद एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों में आपाधापी मच गई।' हालांकि,  हवाई अड्डे से गिरफ्तारी किये जाने के कुछ समय बाद महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


हवाई अड्डे के अंदर सुरक्षा की देखरेख करने वाले सीआईएसफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'महिला की पहचान मालविका तिवारी नाम से की गयी है, वो डिफेन्स कॉलोनी की रहने वाली हैं और सुबह करीब 10.30बजे  धर्मशाला जाने के लिए आईजीआई हवाई अड्डे पहुंची थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें